Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का भयानक एक्सिडेंट हुआ है। ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे, इसी बीच उनकी मर्सिडीज कार नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां एक तरफ पंत की कार पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ ऋषभ को भी गंभीर चोट आई है। अब सोशल मीडिया पर सभी पंत के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Advertisement

क्रिकेट जगत पंत के एक्सिडेंट की खबर सुनकर सहम चुका है। इसी बीच मोहम्मद शमी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए एक ट्वीट किया है। शमी ने लिखा, 'भाई जल्दी स्वस्थ हो जाओ। अल्लाह सब ठीक करेगा।' भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल पूरी तरह हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट किया। 'क्या मैंने जो सुना वो खबर सही है? भगवान से आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' बता दें कि इंग्लैंड विकेटकीपर बैटर सैम बिलिंग्स से लेकर ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग तक ने पंत के लिए चिंता जताई है।

Advertisement

खतरे से बाहर हैं ऋषभ: विकेटकीपर बैटर के साथ यह दुर्घटना शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह सवा पांच बजे करीब हुई। इस घटना के तुरंत बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर जाया गया जिसके बाद ताजा खबरों के अनुसार अब उनकी हालात पहले से बेहतर बताई जा रही है। हालांकि ऋषभ पंत के काफी चोट आई है। पंत के सिर पर और पीठ पर चोट के काफी निशान हैं। राहत की बात यह है कि वह खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि ऋषभ पंत की गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टर्स ने उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी करने का फैसला किया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अनुसार, उसने जलती हुई कार से बाहर निकलने के लिए विंडस्क्रीन तोड़ दी। टक्कर लगने से उसके सिर, घुटने व टांग में चोटें आई हैं। पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, इस घटना पर और जानकारी का इंतज़ार है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार