भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गए हैं। मंगलवार को उन्होंने 89.34 मीटर की लंबी थ्रो के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। नीरज ने टोक्यो में हासिल किए गए 89.94 मीटर के बाद अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। अब हर भारतीय यही दुआ कर रहा है कि वो फाइनल भी अपने नाम करके भारत को इस ओलंपिक में पहला गोल्ड भी दिलाएं।

Advertisement

नीरज के फाइनल में पहुंचने के बाद पूरे देश का साथ तो उन्हें मिल ही रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत ने भी नीरज को भारी समर्थन दिया है। पंत इस समय व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं और उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके फैंस के बीच खलबली सी मचा दी।

Advertisement

पंत ने इस पोस्ट पर 'सबसे अधिक लाइक और कमेंट' करने वाले फैंस के लिए 'INR 100089' की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। पंत ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, 'अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं। मैं ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करने वाले भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें फ्लाइट टिकट मिलेंगे। चलो मेरे भाई के लिए भारत और दुनिया के बाहर से समर्थन प्राप्त करें।"

पंत के इस पोस्ट के बाद कुछ फैंस ने ये अंदेशा लगाया कि शायद भारतीय क्रिकेटर का एक्स अकाउंट बुधवार की सुबह हैक हो गया है क्योंकि सुबह 7 बजे के बाद से उनके आधिकारिक अकाउंट से ओलंपिक से संबंधित कुछ पोस्ट किए गए। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर फैंस पंत की इस पोस्ट पर काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार