Most Test Sixes: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार (24 अगस्त) को एक खास रिकॉर्ड बना दिया। पंत ने 89 गेंदों में 63 रन की पारी  खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े। 

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

दूसरे दिन के पहले सत्र में सारांश जैन के आउट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने आए पंत ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा द्वारा डाले गए पारी के 90वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विशाल छक्का जड़ा। इसके साथ पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इसके बाद उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा। 

पंत ने इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, जिनके नाम 96 टेस्ट की 137 पारियों में 100 छक्के दर्ज हैं। वहीं अपने 52 टेस्ट की 90वीं पारी में पंत के 102 छक्के  हो गए हैं। उनसे आगे अब बेन स्टोक्स (138) औऱ ब्रेंडन मैकुलम (107) ही हैं। 

बता दें कि पहले दिन के खेल के दौरान कुमारी की ही शॉर्ट गेंद पर पंत के हाथ पर चोट लगी थी। जिसके बाद वह 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे दिन वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए और जैसी शॉर्ट गेंद पर पह चोटिल हुए थे, कुमारा की वैसी ही गेंद पर विशाल छक्का। उनका शॉट इतना शानदार था कि गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई। 

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंत टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंन अपनी पारी के दौरान 2500 रन का आंकड़ा छू लिया। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 32.84 की औसत से विदेशी टेस्ट मैच में 2496 रन बनाए थे। 

भारत के लिए विदेशी/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा रन

2534 - ऋषभ पंत (औसत: 41.68)

2496 - एमएस धोनी (औसत: 32.84)

1209 - फारुख इंजीनियर (औसत: 32.67)

1109 - सैयद किरमानी (औसत: 21.74)

Also Read: LIVE Cricket Score

901 - किरण मोरे (औसत: 29.06)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार