Most Test Sixes: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार (24 अगस्त) को एक खास रिकॉर्ड बना दिया। पंत ने 89 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
दूसरे दिन के पहले सत्र में सारांश जैन के आउट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने आए पंत ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा द्वारा डाले गए पारी के 90वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विशाल छक्का जड़ा। इसके साथ पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
इसके बाद उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा।
पंत ने इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, जिनके नाम 96 टेस्ट की 137 पारियों में 100 छक्के दर्ज हैं। वहीं अपने 52 टेस्ट की 90वीं पारी में पंत के 102 छक्के हो गए हैं। उनसे आगे अब बेन स्टोक्स (138) औऱ ब्रेंडन मैकुलम (107) ही हैं।
बता दें कि पहले दिन के खेल के दौरान कुमारी की ही शॉर्ट गेंद पर पंत के हाथ पर चोट लगी थी। जिसके बाद वह 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे दिन वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए और जैसी शॉर्ट गेंद पर पह चोटिल हुए थे, कुमारा की वैसी ही गेंद पर विशाल छक्का। उनका शॉट इतना शानदार था कि गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई।
तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंत टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंन अपनी पारी के दौरान 2500 रन का आंकड़ा छू लिया। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 32.84 की औसत से विदेशी टेस्ट मैच में 2496 रन बनाए थे।
भारत के लिए विदेशी/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा रन
2534 - ऋषभ पंत (औसत: 41.68)
2496 - एमएस धोनी (औसत: 32.84)
1209 - फारुख इंजीनियर (औसत: 32.67)
1109 - सैयद किरमानी (औसत: 21.74)
Also Read: LIVE Cricket Score
901 - किरण मोरे (औसत: 29.06)