दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बुधवार (24 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंत ने 43 गेंदों में नाबाद 88 रन की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े। 

Advertisement

पंत की इस पारी के दम पर दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 4 रन की रोमांचक जीत हासिल की और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। पंत की दिल्ली के अब 8 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ चेन्नई सुपर किंग्स से सिर्फ नेट रनरेट के मामले में पीछे है। पंत ने इस अर्धशतकीय पारी से अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 
Advertisement

पंत एक टी-20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 26 साल के पंत ने इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के खिलाफ 18 गेंदों में 62 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। टी-20 में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक बल्लेबाज ने एक गेंदबाजी के खिलाफ 60 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के उस्मान खान के नाम था, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज कायस अहमद के खिलाफ 18 गेंदों में 54 रन बनाए थे। 

इसके अलावा पंत तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले 2013 में विराट कोहली ने उमेश यादव के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और 2017 में हाशिम अमला ने लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी पर 16 गेंदों में 51 रन ठोके थे।

Also Read: Live Score

Advertisement

मोहित ने इस मैच में अपने कोटे के चार ओवर में 73 रन दिए, जो एक आईपीएल मैच में किसी गेंदबाज द्वारा लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसमें पंत ने दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में मोहित के खिलाफ 30 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार