22 फरवरी। भारत के पूर्व फारुख इंजीनियर ने ऋषभ पंत को लेकर एक खास बयान दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप को लेकर हर जगह एक ही चर्चा चल  रही है कि धोनी के रहते क्या ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा।

Advertisement

ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने इसके बारे में अपनी बात रखते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत को हर एक अवसर देनी चाहिए। फारुख इंजीनियर का मानना है कि धोनी के टीम में रहने से ये भारतीय टीम के लिए बड़ी और सकारात्मक बात है।

Advertisement

लेकिन फारुख इंजीनियर ने कहा कि ऋषभ पंत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वर्ल्ड कप में यदि ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर जगह नहीं भी बना पाते हैं तो बतौर बल्लेबाज उन्हें टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

फारुख इंजीनियर ने कहा कि पंत युवा हैं और वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए काफी अहम हो सकते हैं। इसके साथ - साथ फारुख इंजीनियर ने कहा कि इस समय भारतीय टीम के पास वर्ल्ड का बेस्ट स्पिन गेंदबाजी अटैक है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार