India vs Afghanistan: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
जैक कैलिस की बराबरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में पंत संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत के इस फॉर्मेट में 97 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने जैक कैलिस की बराबरी की। कैलिस ने 166 मैच की 280 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं।
धोनी-गांगुली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी
बतौर भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 80 से 99 के स्कोर के बीच में आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ गए हैं। अपने 50 टेस्ट के करियर में वह आठवीं बार बार 80 से 99 के स्कोर के बीच में आउट हुए हैं और इस अनचाहे रिकॉर्ड में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सौरव गांगुली की बराबरी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि यह उनके टेस्ट करियर का यह 50वां टेस्ट है और धोनी औऱ सैयद किरमानी के बाद भारत के लिए इतने मुकाबले खेलने वाले वह तीसरे विकेटकीपर हैं।