एशिया कप के सुपर-4 में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ और इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक से पहले ऋषभ पंत को तरजीह दी। हालांकि, पंत ने एक बार फिर से कप्तान रोहित और करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई ऐसे में भारतीय मिडल ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाज़ी की उम्मीद थी।

Advertisement

मगर पंत एक बार फिर से टी-20 में फ्लॉप साबित हुए। पंत शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन उनकी ये हीरोगिरी यहां पर नहीं चली और आसिफ अली ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। आउट होने से पहले पंत ने 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए और उनके इस फ्लॉप शो के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

पंत पिछले काफी समय से टी-20 फॉर्मैट में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं और ऐसे में दिनेश कार्तिक से पहले उन्हें तरजीह दिए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, एशिया कप में अभी काफी मुकाबले बचे हैं ऐसे में पंत फैंस की रडार पर होंगे और उन पर टी-20 में भी खुद को साबित करने का दबाव होगा।

वहीं, अगर इस महामुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी और दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले में ही पचास रन जोड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। ये ओपनर्स की ही देन थी कि शुरुआती 10 ओवर्स में लगभग 10 के आसपास का रनरेट चलता रहा। इस मैच में विराट कोहली ने भी अर्द्धशतक लगाकर पारी को संभाले रखा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार