आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। लेकिन टॉस से पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा किया जिससे उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, इस वायरल वीडियो में पंत को अंपायर अनिल चौधरी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पंत टॉस के लिए मैदान पर पहुंचते हैं तो वो अंपायर अनिल चौधरी के पास जाकर उनके पीछे उंगली करते हैं जिसके बाद अंपायर अपने दाएं-बाएं देखते हुए नज़र आते हैं।

Advertisement

इसके बाद जब वो पंत को देखते हैं तो उन्हें पता चल जाता है कि पंत ने ही उनके साथ मस्ती की थी जिसके बाद उन्हें हंसते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम फिलहाल संघर्ष करती हुई नज़र आ रही है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक कैपिटल्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। यहां से दिल्ली चाहेगी कि अपने गेंदबाज़ों को एक सम्मानजनक स्कोर दिया जाए ताकि वो मैच में केकेआर को टक्कर दे पाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार