भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां उन्होंने भारतीय फैंस को विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भी याद दिला दी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने रविचंद्रन अश्विन को विपक्षी टीम के कैप्टन के नाजमुल हुसैन शान्तो को कैसे आउट किया जा सकता है इसके लिए प्लान बताया। ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 29वें ओवर में घटी।

Advertisement

नाजमुल हुसैन शान्तो 31 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। वो बेहद आसानी से रन बना रहे थे, ऐसे में विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने अश्विन को ये सलाह दी कि शान्तो को थोड़ा आगे बॉल डाला जाना चाहिए। पंत ने कहा, 'ऐश भाई हल्का सा थोड़ा आगे डालना पड़ेगा।'

अश्विन ने ऋषभ की सलाह मानी और अगली ही बॉल शान्तो को थोड़ी आगे डिलीवर की। इसके बाद क्या होना था जहां बांग्लादेशी कप्तान डिफेंस करके बच रहे थे, वहीं अश्विन की इस बॉल पर वो चकमा खा गए और ये बॉल उनके पैड से जा टकराई। शान्तो फंस गए थे और यहां अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दे दिया। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस ऋषभ पंत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कानपुर टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल सिर्फ 35 ओवर का ही हो सका। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यहां टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर पहले दिन के खेल में 107 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 81 बॉल का सामना करके नाबाद 40 रन जोड़े, वहीं उनके साथ अब मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर खड़े हैं। टीम इंडिया के लिए आकाश दीप ने 2 विकेट चटकाए, वहीं अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार