Rishabh Pant No ball controversy: ऋषभ पंत सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान पर ऋषभ पंत को गुस्से में आग बबूला देखा गया। तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय (Obed McCoy) द्वारा फेंके जा रहे 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर बवाल कटा था।  रोवमैन पॉवेल ने ओबेड मैककॉय की गेंद पर छ्क्का जड़ा। 

पहली झलक में देखने पर लगा कि गेंद बल्लेबाज के कमर से ऊपर है। हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने इसे नो बॉल करार नहीं दिया। जिसके बाद पंत नो-बॉल के लिए थर्ड अंपायर से चेक कराने की मांग करते दिखे। ऑनफील्ड अंपायर ने ना तो अपने फैसले को बदला और ना ही ऋषभ पंत की बातों को तवज्जो दिया।

पंत ने गुस्से में आकर दिल्ली के दोनों बल्लेबाजों को मैदान से बाहर बुलाने का इशारा किया। बाद में दिल्ली के कोच शेन वॉटसन के समझाने के बाद पंत माने। मैच के बाद भी ऋषभ पंत का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्हें अंपायर से उलझते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत को मैच के बाद बाउंड्री लाइन पर अंपायर से बहसबाजी करते हुए देखा गया। बता दें कि, ऋषभ पंत की इस हरकत के बाद उनपर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा। ऋषभ पंत के अलावा अस्सिटेंड कोच प्रवीण आमरे पर भी 100 प्रतिशत मैच फीस और 1 मैच का बैन लगाया गया है।

आईपीएल 2022 अंकतालिका की बात करें तो फिलहाल 7 मैचों में 3 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर काबिज है। वहीं गुजरात टाइटंस के भी 10 अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार