India vs England 4th Test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बुधवार (23 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में चौथे टेस्ट में पहले दिन अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पंत ने पहले दिन 48 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल होने के चलते वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इस पारी के दौरान पंत ने इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। 148 साल के टेस्ट इतिहास में  वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने 24 पारी में यह मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

बता दें कि बतौर विकेटकीपर विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर भी पंत है। उन्होने ऑस्ट्रेलिया में 879 टेस्ट रन बनाए हैं। 

इसके अलावा वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो देशों में 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने भारत में 21 पारी में 1061 रन बनाए हैं। 

मौजूदा सीरीज में पंत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और वह 7 पारियों में 66 की औसत से 462 रन बनाए हैं। 

 

Advertisement

गौरतलब है कि बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। जिसमें साईं सुदर्शन ने 61 पन, यशस्वी जायसवाल ने 58 रन और केएल राहुल ने 46 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट, क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार