Rishabh Pant Luckily Survive Video: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) में भारत की पहली पारी में अर्धशतक ठोका और 89 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्हें किस्मत का पूरा साथ मिला और वो एक बार तो आउट होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 94वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ असीथा फर्नांडो कर रहे थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को चौंका दिया। उन्होंने एक शॉर्ट गेंद डाली, जिसकी रफ्तार और लेंथ को ऋषभ पंत ठीक से पढ़ नहीं पाए।

इसके बाद होना क्या था। वो गेंद सीधा ऋषभ पंत के कंधे से टकराई और हवा में उछल गई। भारतीय बल्लेबाज़ को कोई अंदाजा नहीं था कि गेंद कहां गई है जिस वज़ह से वो पूरी तरह बेफिक्र थे। इसी बीच गेंद स्टंप्स के बेहद करीब से गुजरी और स्टंप माइक के पास जाकर गिरी। असीथा फर्नांडो ने यह देखकर अपने सिर पर हाथ रख लिया।

यहां किस्मत पंत का साथ नहीं देती और बॉल स्टंप्स पर लग जाती तो उन्हें 17 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ता। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। इसके बाद पंत ने लंकाई टीम को पूरी हीरोगिरी दिखाई और छक्के चौके की बरसात करके पूरे 63 रन जोड़े।

मैच का हाल: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और वो खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 466 रन बना चुके हैं। मेहमान टीम 129 ओवर खेल चुकी है और एक मजबूर स्कोर की तरफ लगातार बढ़ रही है। मैदान पर ध्रुव जुरेल (145 गेंदों पर 87 रन) और मोहम्मद सिराज (13 गेंदों पर 00) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार