IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान के तौर पर देखना चाहती है। ऐसे में अब ये साफ है कि ऋषभ की कैप्टेंसी पावर खतरे में है।

Advertisement

रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन तो करना चाहती है, लेकिन वो उन्हें कैप्टेंसी देने के पक्ष में नहीं है। दरअसल, उनका मानना है कि पंत कप्तानी के दबाव के बिना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। TOI को रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एक सूत्र ने कहा, 'हां, दिल्ली कैपिटल्स एक कप्तान को देख रही है। ये संभावना है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कैप्टेंसी संभाले। या फ्रेंचाइजी ऑक्शन के दौरान किसी कैप्टेंसी लायक खिलाड़ी की तरफ भी नज़रे बना सकती है।'

Advertisement

ऐसी खबरें सामने आईं हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को 18 करोड़ में रिटेन कर सकती है। वहीं दूसरी रिटेंशन के तौर पर अक्षर पटेल 14 करोड़ रुपयें में रहेंगे। DC कुल 3 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी जिसमें कुलदीप यादव (11 करोड़ रुपयें) भी शामिल शामिल हैं। इसके अलावा वो अपने विदेशी खिलाड़ी जैसे जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स के लिए मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करने पर भी विचार कर रही है।

आपको बता दें कि ऋषब पंत ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने अपने फैंस से ये पूछा था कि अगर वो मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है। ऋषभ पंत के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अगर पंत से दिल्ली कैपिटल्स कैप्टेंसी ले लेते हैं तो क्या वो फ्रेंचाइजी के साथ रहना भी चाहेंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार