14 सितंबर। ऋषभ पंत हाल के समय में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं जिसके बाद इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि उनके विकल्प के तौर पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम के सहायक बल्लेबाजी कोच लांस क्लूसनर ने ऋषभ पंत को लेकर बात की है।

Advertisement

लांस क्लूसनर ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में क्या गलती हो रही है उसपर अपनी राय शेयर की। लांस क्लूसनर ने कहा कि पंत जरूर गलती कर रहे हैं लेकिन वो खुद के किए गलती के बजाय अन्य की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो अपने करियर में वो जल्द सुधार कर लेंगे।

Advertisement

लांस क्लूसन ने कहा कि आप दूसरी की गलती को समझकर जल्दी सीखते हैं। यदि ऋषभ पंत को अपने भविष्य में बेहतरीन परफॉर्मेंस करना है कि खुद की गलती के साथ - साथ दूसरों की गलती पर भी ध्यान देना होगा। 

लांस क्लूसन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आप आगे तभी बढ़ पाते हैं वह है खुद गलतियां किए बिना दूसरों की गलती से सीख लो। लांस क्लूसन का सीधा मानना है कि आप अपनी गलती से भी सीखते हैं लेकिन इसमें समय लगता है और यदि आप दूसरों की गलती समझ कर अपने खेल में उतारते हो तो आप अपने खेल को बेहतर बनातें हैं।

लांस क्लूसन का मानना है कि ऋषभ पंत एक शानदार खिलाड़ी है और वो भारतीय क्रिकेट का भविष्य है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि ऋषभ पंत को अपने ऊपर समय देना चाहिए जिससे वो आगे चलकर अपनी प्रतिभा के साथ न्याय कर सकेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार