नई दिल्ली, 2 नवंबर बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का मानना है कि टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पर्याप्त मौके देगी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पंत के अलावा संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। यह पूछे जाने पर कि अंतिम एकादश में किसे मौका मिल सकता है, रोहित ने कहा कि पंत ज्यादा अनुभवी हैं और उन्हें और मौके देने की जरूरत है।

Advertisement

रोहित ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दोनों विकेटकीपर जो हमारी टीम में हैं बेहद ही प्रतिभाशाली हैं। हम पंत के साथ बने हुए हैं क्योंकि यही वो प्रारूप है जिसने उनको अलग पहचान दी है। हमें अभी कुछ और समय तक उनके साथ बने रहना चाहिए।"

Advertisement

कप्तान ने कहा, "हमें उन्हें थोड़े और मौके देने की जरूरत है। उन्होंने अभी मुश्किल से 10-15 टी-20 मैच ही खेले हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इतनी जल्दी उन्हें परखना थोड़ी जल्दबाजी होगी।"

उन्होंने साथ ही कहा, "टीम में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। हमें युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहिए ताकि हमें उनके खेल के बारे में पता चल सके। हालांकि मुझे लगता है कि आईपीएल में और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में थोड़ा फर्क होता है और दोनों में चुनौतियां अलग होती है।"

संजू के अलावा शिवम दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने कहा, "दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी किसी भी समय आकर खेल सकता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार