न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यहां सेडन पार्क में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही भारतीय टीम पहले दिन शुक्रवार को ही 263 रनों पर ढेर हो गई। यह स्कोर भी टीम को हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा की मदद से मिला। यही दो बल्लेबाज थे जो न्यूजीलैंड एकादश के गेंदबाजों के सामने अर्धशतक जमा सके।

Advertisement

विहारी ने 182 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं पुजारा सात रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने 211 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

Advertisement

इन दोनों के अलावा अगर कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सका तो वह हैं अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने 18 रन बनाए।

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी वनडे की असफलता को पीछे नहीं छोड़ सकी। शॉ खाता भी नहीं खोल सके जबकि मयंक एक रन बनाकर आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज की रेस में शामिल शुभमन गिल भी प्रभावित नहीं कर सके। वह भी अपना खाता नहीं खोल सके।

38 रनों के कुल स्कोर पर भारत ने अपने चार विकेट खो दिए थे। यहां से विहारी और पुजारा ने टीम को संभालते हुए बेहतरीन साझेदारी की। दोनों ने 195 रनों की साझेदारी की। पुजारा को जैक गिब्सन 233 के कुल स्कोर पर आउट किया जबकि विहारी रिटायर्ड हो गए।

रिद्धिमान साहा और रविचन्द्रन अश्विन खाता तक नहीं खोल सके। रवींद्र जडेजा ने आठ रन बनाए। उमेश यादव नौ रन ही बना सके।

Advertisement

ऋषभ पंत का फ्लॉप शॉ

हर किसी को उम्मीद थी कि ऋषभ पंत अभ्यास मैच में खासकर अपनी बल्लेबाजी से अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे लेकिन इसके उलट पंत केवल 7 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 10 गेंद का सामना किया जिसमें 1 चौके जमाए।

केएल राहुल के विकेटकीपिंग करने से पंत की जगह अब भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं बन पा रही है। टी-20 और वनडे में केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर/बल्लेबाज अच्छा परफॉर्मेंस कर छोटे फॉर्मेट से पंत का पत्ता साफ कर दिया।

Advertisement

उम्मीद थी कि अभ्यास मैच में रन बनाकर पंत खुद की दावेदारी पहले टेस्ट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज देने में सफल रहेंगे लेकिन अब ऐसा प्रतित हो रहा है कि टेस्ट में साहा के होने से प्लेइंग इलेवन में खेलना पंत के लिए मुश्किल है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार