टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है। भारत के लिए अब तक ये दौरा काफी अच्छा रहा है। तीसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने ऑटोग्राफ और सेल्फी क्लिक करके फैंस का दिन बना दिया। इस दौरान एक मजेदार घटना हुई जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Advertisement

ऋषभ पंत जब फैन से रुबरु हो रहे थे तो एक फैन ने 'आई लव यू' चिल्लाना शुरू कर दिया। पंत फैंस के लिए बल्ले और टोपी पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बार-बार फैन द्वारा ऐसा करने पर पंत ने मुस्कुरा दिया।

Advertisement

बता दें कि श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, सूर्यकुमार और पंत को अनुरोधों को फैंस के साथ घुलते-मिलते देखा गया। भारत ने तीसरा T20I सूर्यकुमार यादव के 44 गेंदों में 76 रनों की बदौलत आराम से जीत लिया। भारत ने महज 19 ओवरों में 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

भारतीय क्रिकेटरों के लिए कैरिबियाई का दौरा शानदार रहा है। एकदिवसीय मैचों में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, भारत ने पांच मैचों की T20I सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथा टी-20 मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार