बेंगलुरु, 9 अप्रैल (CRICKETNMORE)| अपने पिता के निधन के गहरे सदमे से गुजर रहे ऋषभ पंत ने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर अपनी परिपक्वता को दर्शाया और वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे। यह कहना है साउथ  अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मोरिस का, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। 

Advertisement

आईपीएल के 10वें संस्करण में शनिवार को खेले गए मैच में पंत ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 रनों से मात दी। 

Advertisement

हरिद्वार में अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद पंत शुक्रवार को बेंगलुरु में दिल्ली टीम के साथ जुड़े। मोरिस ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं खिलाड़ियों से कह रहा था कि अगर मेरे साथ ऐसा हादसा होता, तो मैं यहां से चला जाता।" 

मोरिस ने कहा, "मेरे पिता मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। ऐसे सदमे से उबरने के लिए काफी समय लगता है। पंत ने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि वह खेलें। यह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे।"

दिल्ली टीम के कोच पैडी अप्टन ने कहा, "टीम का पंत के साथ रहना जरूरी है, क्योंकि उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है। न सिर्फ अगले कुछ दिनों के लिए, बल्कि आईपीएल के इस पूरे सत्र में।"

Advertisement

अप्टन ने कहा, "मैच से पहले हमने खेलने का फैसला पंत पर छोड़ा था। उन्होंने खेलने का फैसला किया, क्योंकि उनके पिता भी यहीं कहते।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार