India vs England Test: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच तक "ठीक" हो जाएंगे। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill)  ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद उनकी चोट को लेकर यह जानकारी दी। 

Advertisement

गिल ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “ ऋषभ पंत स्कैन के लिए गए थे, कोई बड़ी चोट का खतरा नहीं है। वह अगले टेस्ट मैच तक ठीक हो जाएंगे।”

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पंत दूसरे नंबर पर हैं। उनके बल्ले से छह पारियों में 70.83 की औसत से 425 रन आए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के 34वें ओवर के दौरान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पकड़ने की कोशिश में पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट आई थी। जिसके बाद फिजियो इलाज के लिए मैदान पर आए, लेकिन बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद पंत ने पूरे मैच में विकेटकीपिंग नहीं कि और ध्रुव जुरेल ने यह जिम्मेदारी निभाई।  

हालांकि पंत दोनों पारियों में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंदों में 74 रन औऱ दूसरी पारी में 12 गेंद में 9 रन बनाए। लेकिन दोनों ही पारियों को देखकर अपनी चोट के चलते वह काफी असहजन दिखे। गेंद खेलने के दौरान वह कई बार अपने बाएं हाथ को बल्ले से हटा रहे थे। 

पांचवें औऱ आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रन चाहिए थे और इंग्लैंड को 6 विकेट की दरकार थी। पांचवें दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे पंत जोफ्रा आर्चर की गेंद खेलते हुए अपना बाएं हाथ हटा ले रहे थे। वह आखिरी दिन आउट होने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

यह संभावना नहीं है कि पंत को ओल्ड ट्रैफर्ड में अगले टेस्ट के दौरान इसी चोट के कारण सब्सीट्यूट विकेटकीपर की अनुमति दी जाएगी, इसलिए उन्हें उस मैच से पहले पूरी तरह से फिट होना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार