भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। पंत अब शुभमन गिल (Shubman Gill) को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत और श्रीलंका के खेले जा रहे इस पहले टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार (18 अगस्त) को ऋषभ पंत ने भारत की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 66 रन बनाए। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।
पंत के WTC में अब कुल रन 2,885 हो गए हैं। उन्होंने यह रन 41 मैचों की 73 पारियों में बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल के नाम WTC में 41 मैचों में 2,867 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में इसके बाद रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली का नाम शामिल है।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
- ऋषभ पंत – 41 मैच, 2,885 रन
- शुभमन गिल – 41 मैच, 2,867 रन
- रोहित शर्मा – 40 मैच, 2,716 रन
- रवींद्र जडेजा – 49 मैच, 2,632 रन
- विराट कोहली – 46 मैच, 2,617 रन
ऋषभ पंत ने WTC में यह 2,885 रन 41.81 की औसत से बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 17 पचास शामिल हैं।
मैच की बात करें तो भारत की टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए ऋषभ पंत के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंदों में 44 और केएल राहुल ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए।
पहली पारी में भारत को मिली 178 रन की बढ़त के आधार पर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। अब मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन और बनाने होंगे, जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए छह विकेट की जरूरत है।