दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से हो रहा है जहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए की टीम ने 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। रियान पराग 27 और केएल राहुल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंडिया बी की टीम ने पहली पारी में 321 रन बनाए और मुशीर ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के खिलाफ 181 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी टीम को 300 के पार पहुंचाया।

Advertisement

दूसरे दिन जब इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हुई तो उन्हें कप्तान शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन 8 गेंदों के अंदर इंडिया ए ने इन दोनों के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को नवदीप सैनी ने पवेलियन की राह दिखाई। सैनी ने शुभमन को बोल्ड किया जबकि मयंक अग्रवाल को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया।

Advertisement

हालांकि, मयंक अग्रवाल का विकेट सैनी से ज्यादा पंत के नाम जाता है क्योंकि उन्होंने विकेट के पीछे छलांग लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा। अगर पंत की जगह कोई और विकेटकीपर होता तो शायद वो ये कैच छोड़ भी सकता था लेकिन मयंक की किस्मत खराब थी कि विकेट के पीछे पंत थे और उन्होंने एक कमाल का कैच पकड़ लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया बी की शुरूआत खराब रही और 94 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) औऱ यशस्वी जायसवाल (30) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर ने एक छोर संभाले रखा। मुशीर ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 205 रनों की साझेदारी की। बता दें कि 11 फर्स्ट क्लास पारी में यह मुशीर का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने रणजी फाइनल में मुंबई के लिए शानदार शतक लगाया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार