LSG vs RR:लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बुधवार (22 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले के दौरान एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका। पहली पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने 141 kmph की रफ्तार से एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जो यशस्वी जायसवाल के ग्लव से टकराई। लग रहा था कि गेंद विकेटकीपर पंत के ऊपर से बाउंड्री पार चली जाएगी लेकिन पंत ने हवा में उछलकर एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया।
जायसवाल ने 12 गेंदों मे 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन शमी और पंत की जोड़ी ने उन्हें वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। 32 रन के कुल स्कोर पर जायसवाल आउट हुए और इसे बाद इस स्कोर पर ही यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो गए।
हालांकि पंत इस मुकाबले में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 3 गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
गौरतलब है कि इस मुकाबले मे राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया और जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसमें रविंद्र जडेजा टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ 18 ओवर मे 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 41 गेदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। लखनऊ टीम के आठ बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
Also Read: LIVE Cricket Score