भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत क्रिकेट फील्ड पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे। हालांकि, आईपीएल से पहले पंत एक और वजह के चलते फिलहाल सुर्खियों में हैं।

Advertisement

पंत का एक मज़ेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो महान एडम गिलक्रिस्ट के सामने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ट्रोल कर रहे हैं। ये नज़ारा क्लब प्रेयरी फाइट के पॉडकास्ट पर देखने को मिला। पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन लोकप्रिय पॉडकास्ट से जुड़े हुए हैं और इस बार गेस्ट के रूप में पंत को साथ में जोड़ा गया था।

Advertisement

इस सबकी शुरुआत माइकल वॉन ने की। अपने मज़ाक और मज़ाकिया टिप्पणियों के लिए मशहूर वॉन ने पंत को ट्रोल करने की कोशिश की। 

माइकल वॉन ने पंत को कहा, 'आपने कहा था कि आप गिल्ली (एडम गिलक्रिस्ट) को फॉलो करते हैं। तो तुमने उसके कानों की नकल क्यों नहीं की?

गिलक्रिस्ट के कान बड़े हैं और वॉन एक ही बार में पंत और गिल्ली का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अपने वन-लाइनर्स के लिए मशहूर ऋषभ पंत ने इसका भी सटीक जवाब दिया और वॉन की बोलती बंद कर दी।

ऋषभ पंत ने अपने जवाब में कहा, 'मैं अक्सर सभी से कहता हूं कि आपको अपने आदर्शों की नकल करने के बजाय उनसे सीखना चाहिए। मैं नकल करने में विश्वास नहीं रखता।'

Advertisement

पंत के जवाब से वॉन को छोड़कर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। एंटरटेनमेंट यहीं नहीं रुका और इसके बाद गिलक्रिस्ट ने पंत से पूछा कि अगर माइकल वॉन बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो वो उनकी लय खराब करने के लिए क्या करेंगे?

पंत के इस सवाल का जवाब देने से पहले ही गिलक्रिस्ट और वॉन हंसने लग पड़े। पंत ने अपने जवाब से वॉन को रोस्ट करते हुए कहा, "मैं (वॉन से) कहूंगा कि आप सोशल मीडिया पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

Also Read: Live Score

Advertisement

पंत का इतना बोलते ही वहां मौजूद तीनों लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार