रॉबिन उथप्पा आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे और कुछ खास नहीं कर पाए। सोमवार (4 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उथप्पा को सुरेश रैना की जगह प्लेइंग XI में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 19 गेंदों में एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए नौंवे ओवर की तीसरी गेंद पर उथप्पा उन्हें की कैच दे बैठे। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी जोश में दिखाई दिए। पंत उथप्पा का कैच पकड़ने नॉन स्ट्राइकर छोर की तरफ भाग पड़े। 

Advertisement

बता दें कि पंत अपने 24वें बर्थडे के दिन यह मुकाबला खेल रहे थे। 

उथप्पा ने अश्विन द्वारा डाली गई कैरम गेंद मिड-विकेट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए ऊपर चली गई। गेंद नॉन-स्ट्राइकर छोर पर अश्विन के बिल्कुल ऊपर थी, लेकिन फिर भी पंत कैच लेने के लिए दौड़ पड़े। पंत को अपनी तरफ आता देख अश्विन थोड़े असहज दिखाई दिए, लेकिन अंत में उन्होंने ही कैच लपका। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

अपने बर्थडे पर पंत बल्लेबाजी में खास कमाल नहीं कर पाए और 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस पारी के दौरान उन्होंने दो बार जीवनदान भी मिला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार