टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऋषभ पंत आए दिन कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो डालकर फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और रितिका सजदेही की नन्ही बेटी समायरा के साथ एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में रोहित की नन्ही बेटी ऋषभ पंत की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं ऋषभ पंत और नन्ही समायरा के हाथ में एक पेंटिग है जिसे वो कैमरे पर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में 2 लोग ऋषभ पंत और समायरा दिख रहे हैं लेकिन, हकीकत में इस तस्वीर में 2 नहीं बल्कि 3 इंसान हैं।

Advertisement

इस तस्वीर को अगर आप गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इस फोटो में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद हैं। रितिका ही वो शख्स हैं जो इस फोटो को खींच रही हैं। ऋषभ पंत के पीछे शीशे में पीले कपड़ों में रितिका को साफ देखा जा सकता है। फैंस के लिए एक झलक में इस तस्वीर में रितिका को तलाश पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा ने लंबे समय तक डेट करने के बाद रितिका से शादी की थी। रितिका पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिहं की राखी बहन हैं। युवराज सिंह की वजह से ही रितिका और रोहित की पहली मुलाकात हो पाई थी। इसके बाद से उन दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते-देखते वो दोस्ती प्यार में बदल गई।

मालूम हो कि टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर 50 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऋषभ पंत ने महान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार