4 जनवरी। भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है लेकिन जिस तरह से सिडनी टेस्ट में शतक जमाकर पंत ने खुद की काबिलियत साबित की है उससे एक सवाल जरूर चयनकर्ताओं के सामने खड़ा कर दिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

अब जब 3 माह के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड कप खेलना है तो क्या ऋषभ पंत को भारत की वर्ल्ड कप की टीम में धोनी के रहते मौका नहीं मिलेगा।

Advertisement

ऋषभ पंत ने सिडनी में 159 रन की नाबाद पारी से यह जरूर साबित कर दिया है कि उनके अंदर काबिलियत भरी पड़ी है। बल्लेबाजी में इस वक्त ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए यकिनन एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं।

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में भी शतक जमाकर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वनडे में ऋषभ पंत को धोनी के रहते कितना मौका मिलता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में यदि धोनी अपनी बल्लेबाजी से कमाल नहीं कर पाए तो यकिननकर्ताओं को इस बारे में चिंता करने की जरूरत होगी।

वैसे जाने - माने क्रिकेट जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता से वर्ल्ड कप 2019 के लिए ऋषभ पंत  को भारत का X फैक्टर करार दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार