Riyan Parag MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट पूरी दुनिया में काफी फेमस है। माही के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी हैं जो थाला के अंदाज में यह शॉट बेहद शानदार अंदाज में जड़ते हैं। अब इस लिस्ट में असम के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग का नाम भी शामिल हो चुका है। दरअसल, रियान ने माही का हेलीकॉप्टर शॉट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर दिखाया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

RR ने शेयर किया वीडियो: रियान पराग की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ी का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कुल 14 सेकंड का है, जिसमें 21 वर्षीय रियान खड़े-खड़े बेहद ही आसानी से हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाते दिखे हैं। यह वीडियो साझा करते हुए RR ने अपने युवा खिलाड़ी की तारीफ की और लिखा, 'सीधा एमएस धोनी के क्रिकेट स्कूल से।'

Advertisement

असम के हैं टॉप स्कोरर: 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ रियान पराग विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान रियान ने 72.60 की औसत से कुल 363 रन बनाए हैं। इस युवा बल्लेबाज़ का स्ट्राइक रेट 113.43 का रहा है और वह अब तक 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

RR ने किया रिटेन: आगामी आईपीएल मिनी ऑक्शन काफी करीब है और इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 21 वर्षीय रियान को रिटेन करने का फैसला किया है। दरअसल, RR की टीम रियान को फ्यूचर स्टार मानती है यही वज़ह है उन्होंने एक बार फिर रियान को बैक किया। पिछले आईपीएल सीजन भी यह देखा गया था कि RR ने इस युवा खिलाड़ी पर काफी भरोसा जताया था। आईपीएल में रियान के नाम 47 मैचों में कुल 522 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार