राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिलने के बाद रियान पराग ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। खास तौर पर यशस्वी जायसवाल की प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भले ही चर्चाएं कुछ और हों, लेकिन टीम के अंदर माहौल पूरी तरह सकारात्मक नजर आ रहा है।

Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज़ रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाकर बड़ा फैसला लिया। कप्तानी मिलने के बाद पराग ने पहली बार सामने आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें किस तरह सपोर्ट किया।

Advertisement

कप्तानी की रेस में पराग को रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नामों पर तरजीह दी गई। जडेजा पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल कई बार सार्वजनिक रूप से राजस्थान की कप्तानी करने की इच्छा जता चुके थे। बावजूद इसके मैनेजमेंट ने युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखाया।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा उनके सोशल अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में रियान पराग ने खुलासा किया कि जैसे ही कप्तानी का ऐलान हुआ, सबसे पहले यशस्वी जायसवाल ने उन्हें बधाई दी और कहा, “मेरे भाई, बधाई हो… अब जीतते हैं।” पराग ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सीजन में उन्हें पूर्व कप्तान संजू सैमसन का भरपूर साथ मिला, जिसने उन्हें एक खिलाड़ी के साथ-साथ लीडर के तौर पर भी मजबूत बनाया। 

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले संजू सैमसन को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह ट्रेड डील के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए। इस सौदे में राजस्थान को अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन मिले थे। इसके बाद फ्रेंचाइज़ी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को सौंप दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब नए कप्तान के तौर पर पराग के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। टीम ने अब तक सिर्फ 2008 में खिताब जीता है और लंबे समय से प्रशंसक एक और ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रियान पराग पर टीम को फिर से मजबूत राह पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार