इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से पहले रियान पराग (Riyan Parag) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का अगला कप्तान बनाया जाना तय है। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद पराग को यह प्रमोशन मिलेगा। बता दें कि सैमसन की ट्रेड के बदले राजस्थान को दो ऑलराउंडर मिले थे, रविंद्र जडेजा और सैम कुरेन।

Advertisement

24 साल के पराग पहले भी राजस्थान टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले सीजन सैमसन चोटिल होने के चलते आठ मैच नहीं खेल पाए थे और उन सभी मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी, जिसमें दो ही जीत मिली। पराग ने उन मैचों में 38.57 की औसत से रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स  के खिलाफ करियर की सबसे अच्छी 95 रन की पारी खेली।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार पराग उन कुछ खिलाड़ियों में से थे जिनका इंटरव्यू हेड कोच कुमार संगाकारा ने उन्हें कप्तान बनाने से पहले किया था। अगले सीजन की शुरूआत राजस्थान नए कप्तान और नए हेड कोच के साथ करेगी। बता दें कि 2025 के सीजन के बाद राहुल द्रविड़ कोच पद की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। टीम पिछले सीजन 14 में से सिर्फ चार ही मुकाबले ही जीत पाई और पॉइंट्स टेबल मे नौंवे नंबर पर रही।

2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले पराग ने सभी सात सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। उन्होंने पिछले दो सीजन राजस्थान के सभी मुकाबले खेले हैं। प्रदर्शन के आधार पर 2024 का सीजन उनके लिए बेस्ट रहा था, जिसमें उन्होंने 52.09 की औसत और 149.21 की स्ट्राईक रेट से 573 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान के लिए 84 मैच में 1566 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैमसन ने 11 सीज़न तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे और पिछले आईपीएल सीज़न के बाद उन्होंने संकेत दिया था कि वह बदलाव चाहते हैं और राजस्थान की टीम से रिलीज होना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार