इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में एडन मार्करम और आयुष बडोनी की फिफ्टी के बाद अब्दुल समद के आखिरी ओवर में धमाके ने लखनऊ को 180 तक पहुंचाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 178/5 तक ही पहुंच पाई।

Advertisement

एक समय राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 25 रन चाहिए थे और यशस्वी जायसवाल के साथ रियान पराग खेल रहे थे लेकिन 18वें ओवर में यशस्वी के आउट होते ही मैच पलट गया और राजस्थान ये जीता हुआ मैच गंवा बैठा। हार के बाद स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग ने कहा कि उन्हें ये समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि उनके लिए क्या गलत हुआ।

Advertisement

पराग ने मैच के बाद कहा, "अभी सभी भावनाओं को समझना वाकई मुश्किल है। मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलत किया। मुझे लगता है कि हम शायद 19वें ओवर तक मैच में बने रहे। उसके बाद, मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि किसी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं शायद खुद को दोषी मानता हूं क्योंकि हमें मैच खत्म कर देना चाहिए था। जब हम सामूहिक रूप से पूरे 40 ओवर खेलेंगे, उसके बाद हम जीत की उम्मीद कर सकते हैं।"

आगे बोलते हुए पराग ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे लगा कि हम उन्हें अधिकतम 165-170 के आसपास रोक पाएंगे। आखिरी ओवर काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। सैंडी भाई का दिन अच्छा नहीं रहा और अब्दुल समद ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसलिए, मुझे लगा कि वो 15-20 रन ज्यादा बना गए। आज विकेट एकदम सही था। हमें पता था कि ये कैसा खेलेगा, लेकिन दुर्भाग्य से, हम अपने प्रदर्शन के लिए खुद को दोषी मानते हैं।"

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स अब आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि एलएसजी के खाते में 10 अंक हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार