रियान पराग (Riyan Parag) को नामिबिया के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए असम की टीम का कप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 21 जून से विंडहोक के एफएनबी क्रिकेट ग्राउंड में खेली जाएगी। यह ऐतिहासिक सीरीज दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि यह उभरती प्रतिभाओं को इंटरनेशनल मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करेगी।

Advertisement

आईपीएल 2025 में पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 166.53 की स्ट्राईक रेट से 393 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने संजू सैमसन की गैरमौजूदगी मे कई मुकाबले में राजस्थान की टीम की कप्तानी भी की। 

Advertisement

नामिबिया के खिलाफ इस सीरीज के लिए चुनी गई इस असम टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की मिश्रण है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते डेनिश दास, आकाश सेनगुप्ता, और परवेज मुसरफ को टीम में जगह मिली है। 

वहीं नामिबिया टीम की कप्तानी अनुभवी गेराहर्ड इरास्मस करेंगे। वहीं टीम में  जे जे स्मिट और जान निकोल लोफ्टी-ईटन जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। नामीबिया ने इससे पहले पंजाब और कर्नाटक जैसी भारतीय घरेलू ताकतवर टीमों के खिलाफ सीरीज की मेजबानी की है। असम के खिलाफ आगामी सीरीज भारतीय टीमों के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सीमित ओवरों के मुकाबलों में शामिल होने की उनकी प्रवृत्ति को जारी रखेगी।

असम की टीम: रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास, प्रद्युन सैकिया, राहुल हजारिका, ऋषव दास, सिबसंकर रॉय, सुभम मंडल, आकाश सेनगुप्ता, अमलानज्योति दास, कुणाल सरमा, मृण्मय दत्ता, परवेज मुसरफ, स्वरूपम पुरकायस्थ, अभिषेक ठाकुरी (विकेटकीपर), अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), रूहीनंदन पेगु (विकेटकीपर), सुमित घडीगांवकर (विकेटकीपर), अविनोव चौधरी, भार्गव दत्ता, दर्शन राजबोंगशी, दीपज्योति सैकिया, मुख्तार हुसैन, राहुल सिंह, सिद्धार्थ सरमाह।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

नामीबिया की टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ्राइलिनक, मालन क्रूगर, निकोलास डेविन, डायलन लीचर, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जेपी कोट्ज़े (विकेटकीपर), लोहान लोवरेंस (विकेटकीपर), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बेन शिकोंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, हैंड्रे क्लाज़िंज, जैक ब्रासेल, जान-इज़ाक डिविलियर्स, रूबेन ट्रम्पेलमैन, तांगेनी लुंगामेनी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार