पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले मैच में महवश स्टेडियम में चहल को चीयर करती नजर आईं और फिर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। चहल ने भी इस पोस्ट पर दिल छू लेने वाला जवाब दिया, जिससे फैंस के बीच दोनों की केमिस्ट्री को लेकर बातें और बढ़ गई हैं।

Advertisement

आईपीएल 2025 में जहां एक ओर मैदान पर रोमांच चरम पर है, वहीं मैदान के बाहर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की बॉन्डिंग भी चर्चा में बनी हुई है। मंगलवार को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में आरजे महवश स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने न सिर्फ टीम को चीयर किया बल्कि खासतौर पर चहल के लिए लगातार सपोर्ट करती दिखीं।

Advertisement

मैच के बाद महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो पीबीकेएस का झंडा थामे टीम का जोश बढ़ाती नजर आईं। एक फोटो में वो युजवेंद्र चहल के साथ सेल्फी लेती दिखीं। इस पोस्ट के कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा। महवश ने लिखा – "अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सब यहां आपके लिए हैं।"

इस पर चहल ने भी बेहद खास अंदाज़ में जवाब दिया – "आप मेरी स्पाइन हो, मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए धन्यवाद।"

इतना ही नहीं, महवश ने इंस्टा स्टोरी में ये भी लिखा कि इस बार वो पंजाब किंग्स को इसलिए सपोर्ट कर रही हैं क्योंकि "हम दोस्ती तमीज़ से निभाते हैं भई!"

हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती ही बताया है, लेकिन एक साथ दिखाई देना, इस तरह की पोस्ट और रिप्लाई – ये सब फैंस के बीच अफेयर की अटकलों को हवा दे रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार