Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का अपना पहला मैच जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज लीजेंड्स से भिड़ेगी। इंडिया लीजेंड्स ने अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया था। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम ने अपने शुरुआती गेम में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया।

Advertisement

इस मैच में ब्रायन लारा के वापसी की उम्मीद है। ब्रायन लारा निजी कारणों से अपना पहला मैच नहीं खेल पाए थे। लीग स्टैंडिंग की बात करें तो टीम इंडिया फिलहाल दूसरे स्थान पर है वहीं वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर काबिज है। इस मैच को जीतने के लिए इंडिया लीजेंड्स प्रबल दावेदार है। सुरेश रैना इस मैच के मैन ऑफ द मैच हो सकते हैं।

Advertisement

IND-L vs WI-L Dream team: नमन ओझा (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, किर्क एडवर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, ड्वेन स्मिथ (उपकप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिसमार संतोकी, मुनाफ पटेल, देवेंद्र बिशू, राहुल शर्मा।

India Legends Probable Playing XIs: नमन ओझा, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, मनप्रीत सिंह गोनी, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा

West Indies Legends Probable Playing XIs: ड्वेन स्मिथ, डेव मोहम्मद, नरसिंह देवनारिन, किर्क एडवर्ड्स (सी), ब्रायन लारा, विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), मार्लन ब्लैक, देवेंद्र बिशू, क्रिशमार संतोकी, सुलेमान बेन, डैरेन पॉवेल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार