इंडियन क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा पापा बन गए हैं। रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल ने 14 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में फैंस को अवगत कराया है। रॉबिन उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नवजात शिशु, के साथ अपने बेटे और अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। केएल राहुल, पीयूष चावला और इरफान पठान ने रॉबिन उथप्पा को बधाई दी है।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा बेटी के पिता बने हैं। उथप्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'दिलों से भरकर हम अपने जीवन में अपनी नई परी का स्वागत करते हैं। पेश है ट्रिनिटी थिया उथप्पा। आपको दुनिया में आने और हमें आपके माता-पिता और आपका भाई चुनने के लिए आपके बहुत आभारी हैं।'

Advertisement

उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 2006 में किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट में इंडिया ए के खिलाफ इंडिया बी टीम के लिए उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में रॉबिन उथप्पा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

उथप्पा पिछले दो साल से आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह तब टीम में शामिल हुए जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2021 के दौरान ट्रेड विंडो के माध्यम से रिलीज़ कर दिया था। आईपीएल 2020 में सीएसके को चैंपियन बनाने में रॉबिन उथप्पा ने बल्ले से अहम योगदान दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार