थुम्बा (केरल), 9 दिसम्बर| वरिष्ठ बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (102) के शतक के दम पर केरल ने यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले मैच के पहले दिन सोमवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 276 रनों के साथ किया। उथप्पा के आउट होते ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। कप्तान सचिन बेबी 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

उथप्पा के अलावा सलामी बल्लेबाज पूनम राहुल ने भी 97 रनों का योगदान दिया। राहुल ने जलज सक्सेना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। तेजस बरोका ने जलज को ललित यादव के हाथों कैच कराया। जलज ने 55 गेंदों पर 32 रन बनाए।

Advertisement

राहुल को फिर उथप्पा का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। विकास मिश्रा ने राहुल को शतक पूरा नहीं करने दिया। राहुल ने 174 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे।

इसके बाद उथप्पा और कप्तान ने टीम के स्कोरबोर्ड को चालू रखा और तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उथप्पा की पारी का अंत किया और इसी के साथ अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।

उथप्पा ने अपनी पारी में 221 गेंदों का सामना किया और सात चौके और तीन छक्के लगाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार