भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला मेहमानों ने जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच के दौरान एक मज़ेदार घटना देखने को मिली थी। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा ने अपील ना करने के कारण अपने साथ खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की मस्ती मज़ाक में गर्दन पकड़ते हुए उन्हें चेतावनी दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, अब इस पर घटना पर पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपना रिएक्शन दिया है।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा का कहना है कि इस घटना के दौरान जो भी हुआ वो बिल्कुल सही था। इसके पीछे का कारण भी पूर्व क्रिकेटर ने बताया। वह बोले, 'कई बार दिनेश कार्तिक काफी ज्यादा रिलैक्स हो जाते हैं। अगर उन्हें पता होता है कि बल्लेबाज़ आउट हैं तो वह रिलेक्स हो जाते हैं। लेकिन रोहित शर्मा ने जो किया वह अच्छा था, उन्होंने दिनेश कार्तिक को चेतावनी दी, उन्होंने उन्हें कम से कम अपील करने के लिए कहा।'

Advertisement

बता दें कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी थी। मैदान पर मैक्सवेल बल्लेबाज़ी कर रहे थे। उमेश यादव की शॉर्ट गेंद बल्लेबाज़ के बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में गई थी, लेकिन यहां दिनेश कार्तिक की तरफ से अपील देखने को नहीं मिली।

उमेश यादव ने थोड़ा भरोसा दिखाया और लगातार अपील करते रहे। ऐसे में रोहित शर्मा ने डीआरएस का इस्तेमाल करने का फैसला किया। इसी बीच जब रोहित दिनेश कार्तिक के पास पहुंचे तब उन्होंने मस्ती में विकेटकीपर की गर्दन पकड़कर उन्हें भरोसा दिखाकर अपील करने को कहा। बता दें कि यह एक सफल रिव्यू था और इसके बाद मैक्सवेल को आउट होकर पवेलियन वापस जाना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार