पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा गलत कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं और उनकी मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं। उथप्पा के खिलाफ उनके द्वारा संचालित एक कपड़ा कंपनी में कर्मचारियों के भविष्य निधि योगदान (provident fund contributions of employees) के संबंध में कथित धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Advertisement

उथप्पा के पास लगभग 24 लाख रुपये का बकाया भुगतान करने के लिए 27 दिसंबर तक का समय है, अन्यथा उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि उथप्पा बेंगलुरु स्थित सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने 4 दिसंबर को जारी गिरफ्तारी वारंट में कहा कि कंपनी लगभग 23,36,602 रुपये का हर्जाना देने में विफल रही, जिसे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी से वसूला जाना है।

Advertisement

39 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज पर अपने कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि काटने लेकिन अपने कर्मचारियों के खातों में राशि जमा नहीं करने का आरोप है। पत्र में कहा गया है कि बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण ये कार्यालय गरीब श्रमिकों के भविष्य निधि खातों का निपटान करने में असमर्थ है। पत्र में पुलिस से श्री उथप्पा को गिरफ्तार करने और 27 दिसंबर तक वारंट वापस करने को कहा गया है। ऐसे में आने वाले दिन उथप्पा के लिए काफी अहम होने वाले हैं क्योंकि अगर वो हर्जाना भरने में विफल रहते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

अगर उथप्पा के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में एक लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1,183 रन बनाए हैं और उनके नाम सात अर्धशतक हैं। फिलहाल उथप्पा रिटायरमेंट के बाद रिटायर्ड क्रिकेटर्स की कई लीग्स में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार