वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना कि उनके आउट होने के बाद जेम्मिाह रोड्रिगेज का विकेट गंवाना मैच का टर्निग प्वाइंट रहा। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मंधाना ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपने ही सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड को तोड़ दिया। 

Advertisement

मंधाना ने मैच के बाद कहा, "मेरे विकेट के साथ रोड्रिगेज का आउट होना मैच का टर्निग प्वाइंट बन गया। अगर आप टी-20 में लगातार आउट हो जाते हो तो यह मंहगा पड़ता है। जब आप 160 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों और रन गति सात या आठ से ऊपर है और ऐसा होता है तो अगली बार आपको बेहतर खेलने की योजना बनानी होती है। आज यह कारगर नहीं रहा।" 

Advertisement

उन्होंने मैच में 24 गेंदों पर अर्धशतक जमाया और भारत के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। हालांकि उनकी रिकॉर्ड पारी के बावजूद भारतीय टीम को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

मंधाना और रोड्रिगेज ने दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। 

मंधाना ने कहा, "व्यावहारिक रूप से मैं कहूंगी कि मुझे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी, यही सबसे अच्छा विकल्प है। मैं 18 ओवर तक जितनी देर तक बल्लेबाजी करूंगी, तो हम इतनी जल्दी आउट नहीं होंगे क्योंकि अगर शीर्ष तीन या चार बल्लेबाज कम से कम 18 से 20 ओवर तक खेल लेते हैं तो बाकी खिलाड़ियों के पास भी मौका रहेगा इसलिए तकनीकी रूप से मैं ऐसा करने की कोशिश करूंगी।" 

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच में शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जााएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार