T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।

Advertisement

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था। हालांकि, मेहमान टीम के गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे।

Advertisement

पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 7 गेंदों का सामना करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए। कामिल मिशारा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 26 रन बनाकर आउट हुए। चरित असंलका को 25 रनों के स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।

कामिंडु मेंडिस सिर्फ 3 रन ही बना सके, जबकि जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट हुए। पवन रत्नायके ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पारी के 19वें ओवर में शनाका ने 18 और अंतिम ओवर में 22 रन बनाए।

आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। वहीं, फखर जमान ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

Advertisement

आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो दासुन शनाका ने 2 विकेट निकाले। सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार