पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रोहन गावस्कर जिन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 वनडे इंडरनेशनल मैच खेले हैं वह आए दिन कोई ना कोई ट्वीट यो पोस्ट शेयर करके फैंस का ध्यान खींचते हैं। इस बीच रोहन गावस्कर ने अपने हालिया ट्वीट में बहुत बड़ी बात कही है।

Advertisement

रोहन गावस्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'सोशल मीडिया ने मेरा ध्यान भंग कर दिया है। मैं पहले एक भूखा पाठक हुआ करता था और लेकिन अब मुझे एक किताब खत्म करना बहुत कठिन लगता है। मुझे अभी भी किताबों की दुकानों में जाना और किताबों से घिरा रहना पसंद है, लेकिन मेरी पढ़ने की भूख कम हो गई है।'

Advertisement

रोहन गावस्कर ने आगे लिखा, 'यह घटनाओं का एक दुखद मोड़ है। क्या कोई और भी ऐसा ही महसूस करता है।' बता दें कि रोहन गावस्कर क्रिकेट के बाद कमेंट्री में काफी सक्रिय हैं। फैंस रोहन गावस्कर को शानदार हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री को जनकर एन्जॉय करते हैं।

वहीं अगर रोहन गावस्कर के इंटरनेशल करियर की बात करें तो 11 वनडे मैचों में रोहन के नाम 18..88 की औसत से महज 151 रन हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 54 का रहा है। फर्स्ट क्लास मैचों में रोहन का रिकॉर्ड शानदार है। 117 मैचों में रोहन ने 44.19 की औसत के साथ 6938 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार