ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने वापसी की लेकिन वो बल्ले से फ्लॉप रहे। हालांकि, इसके बावजूद वो सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में रोहित एक फैन को गुलाब देकर प्रपोज़ करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो विशाखापट्टनम हवाई अड्डे का है, जैसे ही रोहित हवाईअड्डे पर उतरे, फैंस उन्हें देखने के लिए वहां एकत्रित हो गए।

Advertisement

इन फैंस में से ही एक फैन रोहित के साथ सेल्फी लेने के लिए अपना फोन तैयार किए खड़ा था। रोहित ने भी ये देखा कि फैन उन्हें कैप्चर कर रहा है और तभी उन्होंने मज़े लेते हुए इस फैन को गुलाब देते हुए कह दिया कि क्या वो उससे शादी कर सकते हैं। रोहित का ये मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम इस मुकाबले में मुसीबत में नजर आ रही है। इस मैच में ईशान किशन की जगह कप्तान रोहित की टीम में वापसी हुई जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह दी गई। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मिचेल स्टार्क ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए भारत को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया।

भारत ने 20 ओवर से भी कम समय में छह विकेट गंवा दिए हैं। यहां तक कि पावरप्ले के अंदर ही भारत ने अपनी आधी टीम गंवा दी। ताजा समाचार लिखे जाने तक मिचेल स्टार्क ने सात ओवर में चार विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा (13), शुभमन गिल (0), सूर्यकुमार यादव (0) और केएल राहुल (9) को आउट करके भारत को बड़े झटके दिए। जबकि दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे नाथन एलिस को विराट कोहली की बेशकीमती विकेट मिली। इसके बाद एलिस ने अपना फॉर्म जारी रखा और रविंद्र जडेजा को भी वापस भेजा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार