3 दिसंबर अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली। 26 वर्षीय अश्रिता दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2012 में तेलुगू फिल्म 'तेलीकाडा बोल्ली' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।

Advertisement

पांडे ने रविवार को अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है और इसके अगले ही दिन उन्होंने अश्रिता से शादी रचाई।

Advertisement

उन्होंने मैच के बाद खुद बताया कि वह सोमवार को शादी करने जा रहे हैं। पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

मनीष पांडे ने कहा, "भारत की अगली सीरीज को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इससे पहले मेरे लिए एक और महत्वपूर्ण सीरीज है। कल (सोमवार) को मैं शादी कर रहा हूं।"

शादी के मनीष पांडे को उनके क्रिकेटर दोस्त भी बधाई दे रहे हैं। यही नहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मनीष पांडे को शादी की बधाई देने से पीछे नहीं रहे। कोहली ने मनीष पांडे और उनकी वाइफ के लिए ट्विट कर बधाई संदेश दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार