मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार (6 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलकर इतिहास रच दिया। रोहित ने 28 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। रोहित ने पारी में लगाए गए दो छक्कों की बदौलत मुंबई के लिए आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए। 

Advertisement

इस पारी के साथ ही हिटमैन रोहित आईपीएल में एक टीम के लिए 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 263 छक्के जड़े थे। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने टीम के लिए 257 छक्के जड़े हैं। 

तीसरे नंबर पर काबिज एबी डी विलियर्स ने बैंगलोर के लिए 240 छक्के और विराट कोहली ने 228 छक्के जड़े हैं। 

इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रनों तक ही पहुंच सकी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार