भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (6 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। बता दें कि नियमित कप्तान के तौर पर यह रोहित की पहली वनडे सीरीज है। 

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Advertisement

रोहित शर्मा अगर इस मुकाबले में 51 रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 पारियों में 1523 रन बनाए हैं, वहीं तेंदुलकर के नाम 39 पारियों में 1523 रन दर्ज हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 38 पारियों में 2235 रन बनाए।

अजहरुद्दीन से आगे निकल सकते हैं आगे

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर फिलहाल पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। रोहित उनको पछाड़ने से 179 रन दूर हैं, उनके नाम 220 पारियों में 9205 रन दर्ज हैं। 

भारत के लिए वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (18426 रन), विराट कोहली (12285 रन), सौरव गांगुली (11221 रन), राहुल द्रविड़ (10768 रन), एमएस धोनी (10599 रन) औऱ मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378 रन) ही रोहित से आगे हैं। 

250 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

रोहित शर्मा (244) अगर छह छक्के जड़ लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 250 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे आगे इस मामले में शाहिद अफरीदी (351), क्रिस गेल (331) औऱ सनथ जयसूर्या (270) ही इनसे आगे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार