मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के पास शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght Riders) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। दोनों ही मौजूदा मुंबई इंडियंस की टीम के सबसे पुराने खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने 2010 में और रोहित 2011 में मुंबई की टीम के साथ जुड़े थे। 

Advertisement

इस सीजन अब तक रोहित ने 216 और पोलार्ड ने 174 रन बनाए हैं। 

Advertisement

रोहित अगर इस मुकाबले में 56 रन बना लेते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लेंगे। हिटमैन मुंबई के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

इसके अलावा 96 रन बनाते ही वह केकेआर के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने इस सीजन इससे पहले कोलकाता के खिलाफ हुए मुकाबले में 80 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। 

वहीं पोलार्ड (2929 रन) अगर 71 रन बना लेते हैं तो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे। कप्तान रोहित के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले पोलार्ड मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

मौजूदा चैंपियन मुंबई शानदार फॉर्म में है औऱ अब तक इस सीजन में खेले गए सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार