न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टी-20 के नय कप्तान रोहित शर्मा के करियर की शुरुआत होने जा रही है। इस पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का स्वभाव एक जैसा है। उन्हें यह भी लगता है कि उनके आपसी संबंध भी अच्छे रहेंगे, क्योंकि वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी-20 सीरीज जयपुर में बुधवार से शुरू हो रही है, जो शर्मा-द्रविड़ की पहली चुनौती होगी, क्योंकि विराट कोहली ने टी-20 में कप्तानी छोड़ दी हैं और रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।
गावस्कर ने कहा, "अगर आप उन दोनों के स्वभाव को देखें तो आप काफी समानता पाएंगे। रोहित राहुल द्रविड़ की तरह ही शांत स्वभाव के हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि उनका संबंध काफी अच्छा होगा क्योंकि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे।"

Advertisement

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा जो थोड़े समय के लिए टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ के साथी थे, गावस्कर के विचारों से सहमत हैं। साथ ही उन्हें लगता है कि टी-20 विश्व कप के सुपर 12 से भारत के बाहर होने के बाद, शर्मा और द्रविड़ को सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारतीय टीम को फिर से पटरी पर लाना होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार