टीम इंडिया के खिलाड़ी 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया दौरे की व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए रवाना हो गए हैं। पहला बैच दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सबसे आगे विराट कोहली को देखा गया, उनके पीछे रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा नज़र आए।

Advertisement

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोहित और विराट की झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ भी नजर आई। इस दौरान मीडियाकर्मी और फैंस रोहित-विराट के रिएक्शन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन दोनों खिलाड़ी चुपचाप एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को दो बैचों में भेजने का फैसला किया है ताकि यात्रा और तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके। इस दौरे से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो रही है, जो आखिरी बार मार्च 2025 में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए थे। इस दौरे में भारत को तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज़ 25 अक्टूबर को खत्म होगी और फिर 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक टी-20 मैच खेले जाएंगे।

इस दौरे से टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है, जिसमें शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। वो भारतीय क्रिकेट के अगले व्हाइट-बॉल लीडर माने जा रहे हैं। श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और अनुभवी सितारों का संतुलन है। इस सीरीज़ को कोहली और रोहित के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी दिखाने और टीम में अपनी जगह बनाए रखने का मौका मिलेगा। दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप तक खेलते रहने की इच्छा जताई है, हालांकि भारत के पास अब ज्यादा वनडे मैच नहीं बचे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, गिल और अय्यर के पास कप्तानी में अपनी भूमिका मजबूत करने और टीम को एक नई दिशा में ले जाने का अच्छा मौका है। ये ऑस्ट्रेलिया दौरा सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन, बेंच स्ट्रेंथ और कोहली-रोहित के बाद के युग की तैयारी का एक बड़ा कदम होगा। भारत के लिए ये समय बदलाव का है और ये दौरा उस बदलाव की शुरुआत साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार