IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एक टेस्ट, 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। लंदन पहुंचने के बाद रोहित शर्मा के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लंदन की सड़कों पर खरीदारी के दौरान चिलआउट करते हुए देखा गया। अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को सड़कों पर घूमता देखकर फैंस उनके साथ फोटो लेने लगे। फैंस द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और उसके बाद सड़क पर ही इन दोनों सितारों के साथ फोटो लेने वाले फैंस की भीड़ लग गई। कोहली और रोहित ने भी फैंस को निराश नहीं किया और बिना किसी ना-नुकुर के फोटो खिंचवाई।

Advertisement

इस दौरान एक ऐसा भाग्यशाली फैन भी था जिसने विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के साथ फोटो को कैमरे में कैद करने का मौका मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बिना किसी हड़बड़ाहट के फैंस के बीच खूब वक्त बिताया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया वायरल भी हो रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली के चेहरे पर खुशी और हाथ में शॉपिंग बैग देखा जा सकता है। बता दें कि 24 जून को टीम Leicestershire के खिलाफ भारत को 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह समेत तमाम भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली बीते दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे। जबकि रोहित शर्मा एक दिन बाद परिवार के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगर भारतीय टीम पांचवे मुकाबले को जीतती है तो फिर ये इंग्लैंड में उसकी ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार