भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार (9 जुलाई) को एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है। इस मुकाबले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दो खास रिकॉर्ड बनाने की जंग होगी। 

Advertisement

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

रोहित और विराट के पास टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (महिला-पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सुजी बेट्स के नाम है, जिन्होंने 126 मैच में 3380 रन बनाए हैं।

रोहित ने 126 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 3337 रन बनाए हैं और उन्हें बेट्स को पछाड़ने के लिए 44 रनों की दरकार है। वहीं विराट ने 112 मैच में 3299 और उन्हें सबसे आगे पहुंचने के लिए 82 रन बनाने होंगे। 

चौकों का तिहरा शतक

टी-20 इंटरनेशनल में 300 चौके पूरे करने से रोहित और विराट सिर्फ दो-दो चौके दूर हैं। दोनों इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में फिलहाल 298-298 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जिन्होंने अब तक 325 चौके जड़े हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार